Advertisement
11 December 2021

प्रशांत किशोर का राहुल पर तंज, बोले- ट्वीट और कैंडिल मार्च से भाजपा को हराना मुश्किल, पीएम मोदी को लेकर कही ये बात

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने एक बार फिर कांग्रेस पार्टी पर जुबानी हमला किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के बिना भी भारत में विपक्ष संभव है। पीके ने कांग्रेस को सलाह देते हुए कहा कि अगर पार्टी को बचाना है तो गांधी परिवार से बाहर के किसी नेता को लोकतांत्रिक तरीके से अध्यक्ष चुनें। साथ ही उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए यह भी कहा है कि एक ट्वीट और कैंडिल मार्च के जरिए आप भाजपा को हरा नहीं सकते हैं।

हिंदुस्तान की खबर के मुताबिक, प्रशांत किशोर ने एक इंटरव्यू में कहा कि 2024 के आम चुनावों में विपक्ष के लिए भाजपा से मुकाबला करने के लिए अपना ब्लू प्रिंट भी पेश किया। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी के बिना भाजपा विरोधी मोर्चा बनाना संभव है।

प्रशांत किशोर ने कहा कि 1984 के बाद कांग्रेस को अकेले एक भी लोकसभा चुनाव में जीत मिली है। बीते दस साल में कांग्रेस को 90 प्रतिशत चुनावों में हार मिली है। कांग्रेस नेतृत्व को हार की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। पीके ने कहा कि मैं लगभग कांग्रेस जॉइन कर लिया था।

Advertisement

पीके ने कहा कि पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि वह सभी की सुनते हैं। यही उनकी ताकत है। उन्हें पता है कि आखिर लोगों को क्या चाहिए। पीके ने यह भी कहा कि अगले कुछ दशकों तक भाजपा के इर्द-गिर्द ही देश की राजनीति घूमेगी।

बता दें कि प्रशांत किशोर इन दिनों ममता बनर्जी के लिए चुनावी रणनीति बना रहे हैं। इससे पहले उन्होंने 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिए इसके अलावा नीतीश कुमार, राहुल गांधी, अखिलेश यादव, एम.के. स्टालिन, जगन मोहन रेड्डी, अरविंद केजरीवाल और कैप्टन अमरिंदर सिंह के लिए भी चुनाव रणनीति बनाए हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: political strategist Prashant Kishor, Rahul Gandhi, Congress, BJP, tweet, candle march, PM Narendra Modi
OUTLOOK 11 December, 2021
Advertisement