Advertisement
27 August 2025

भारत के लिए सिरदर्द बन गया है कि अमेरिका के साथ प्रधानमंत्री मोदी का 'मेगा' फार्मूला: कांग्रेस

कांग्रेस ने अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए 50 प्रतिशत टैरिफ (शुल्क) के प्रभावी होने के बाद बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा और कहा कि अमेरिका के साथ उनका "मेगा" साझेदारी वाला फार्मूला देश के लिए बड़ा सिरदर्द बन गया है।

कांग्रेस के संचार प्रभारी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि अमेरिका की ओर से लगाया गया 'ट्रंप डबल टैरिफ' अब लागू हो चुका है। इसका सीधा असर भारत के कपड़ा, हीरे-जेवरात, चमड़ा, समुद्री उत्पाद और इंजीनियरिंग सामान श्रम-प्रधान निर्यात पर पड़ेगा। रमेश ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, 24 घंटे पहले अमेरिकी वाणिज्य सचिव ने एच1बी वीजा प्रणाली के खिलाफ भी बयान दिया है, जिसका अब तक सबसे ज्यादा लाभ भारतीय आईटी पेशेवरों को ही मिला है।

उन्होंने आगे कहा, यही एच1बी वीजा प्रणाली उस मागा (मेक अमेरिका ग्रेट अगेन) विचारधारा की मांग रही है, जिसका अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समर्थन करते हैं। इसी मागा का इस्तेमाल प्रधानमंत्री मोदी ने इस साल फरवरी में किया था, जब उन्होंने मागा +  मिगा = मेगा फॉर्मूला दिया था। अब वही मोदी-निर्मिता मेगा भारत के लिए एक महा सिरदर्द बन गया है।

Advertisement

इस साल फरवरी में प्रधानमंत्री मोदी ने 'मेक इंडिया ग्रेट अगेन' (मिगा) का नारा दिया था, जो ट्रंप के 'मेक अमेरिका ग्रेट अगेन' से प्रेरित था। उन्होंने कहा था कि उन्होंने कहा था कि ये दोनों मिलकर एक महा (मेगा) साझेदारी दारी बनाते हैं, जो भारत-अमेरिका संबंधों को नई ऊंचाई देंगे।

मोदी ने यह बात उस समय कही थी जब वह अमेरिका के दौरे पर थे और राष्ट्रपति ट्रंप के साथ एक संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस कर रहे थे। वहां दोनों नेताओं के बीच व्यापक चर्चा हुई थी, जिसमें द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने की बात हुई थी। अब अमेरिका ने भारत पर 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगाया है, जो रूसी तेल खरीदने को लेकर है। यह टैरिफ बुधवार से लागू हो गया है। इससे भारत पर कुल 50 फीसदी टैरिफ का बोझ बन गया है।

 
 
अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Prime Minister Narendra Modi, 'mega' formula, America, headache for India, Congress
OUTLOOK 27 August, 2025
Advertisement