Advertisement
09 June 2025

प्रियंका गांधी ने बिहार में लिंगानुपात में गिरावट को लेकर एनडीए सरकार की आलोचना की

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को बिहार में कथित तौर पर सबसे कम लिंगानुपात दर्ज किए जाने को लेकर एनडीए सरकार पर हमला किया और कहा कि यह संकेत है कि राज्य की "डबल इंजन" सरकार "महिलाओं के लिए खतरनाक" साबित हो रही है।

कांग्रेस महासचिव ने एक्स पर एक मीडिया रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें कहा गया था कि भारत के रजिस्ट्रार जनरल के कार्यालय द्वारा जारी नवीनतम नागरिक पंजीकरण प्रणाली रिपोर्ट 2022 के अनुसार, बिहार में जन्म के समय सबसे कम लिंगानुपात 891 है, इसके बाद महाराष्ट्र (906), तेलंगाना (907), हरियाणा (909) और उत्तराखंड (910) का स्थान है।

प्रियंका गांधी ने कहा, "बिहार में प्रति 1,000 लड़कों पर केवल 891 लड़कियां पैदा हो रही हैं। यह अनुपात 2020 में 964 था, जो 2021 में घटकर 908 हो गया और 2022 में केवल 891 रह गया।"

Advertisement

उन्होंने पूछा कि आखिर ऐसा क्या हो रहा है कि जन्म लेने वाले बच्चों में बेटियों की संख्या लगातार घट रही है?

प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया, ‘‘एक तरफ महिलाओं पर लगातार हो रहे अत्याचार और दूसरी तरफ लिंगानुपात के मामले में देश में सबसे खराब स्थिति, इस बात का संकेत है कि बिहार की डबल इंजन सरकार महिलाओं के लिए खतरनाक साबित हो रही है।’’

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Priyanka gandhi vadra, congress, nda government, sex ratio bihar
OUTLOOK 09 June, 2025
Advertisement