Advertisement
16 July 2021

लखनऊ पहुंची प्रियंका गांधी, दो घंटे के मौन धरने के बाद योगी सरकार को घेरा, कहा- पंचायत चुनाव में हुआ लोकतंत्र का चीरहरण

FILE PHOTO

यूपी की प्रभारी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा दो दिवसीय चुनाव-तैयारी यात्रा पर शुक्रवार को लखनऊ पहुंचीं और राज्य में भाजपा सरकार के खिलाफ महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष मौन विरोध के साथ शुरुआत की। फिर प्रियंका गांधी ने पंचायत चुनाव के दौरान कथित गड़बड़ी को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यूपी में संविधान को नष्ट किया जा रहा है और लोकतंत्र का चीरहरण हो रहा है, इसलिए हम लोकतंत्र और यहां की जनता के पक्ष में खड़े होने के लिए आए हैं।

मीडिया से बातचीत में प्रियंका ने पूछा कि ये कैसा विकासवाद है। कोरोना की दूसरी लहर में पाचयत चुनाव कराए गए और  कई लोग कोरोना से संक्रमित हो गए तो कई लोगों की जान भी चली गई। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख चुनाव में हिंसा कराई गई। पुलिस और प्रशासन ने उम्मीदवारों का अपहरण किया। नामांकन करने जा रहे उम्मीदवारों को पुलिस उठाकर ले गई और नामाकंन पत्रों को फाड़ दिया गया। यहां तक कि महिला उम्मीदवारों को भी मारा पीटा गया। प्रशासन वोट के लिए लोगों को धमकी देता रहा। योगी सरकार लोकतंत्र की हत्या के लिए पुलिस प्रशासन समेत हर तरीके का इस्तेमाल कर रही है।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी यहां पर आए। उन्होंने कहा कि योगी को उन्होंने प्रमाण पत्र दे दिया कि कोरोना की लहर में कितना अच्छा काम किया है। प्रियंका गांधी ने किसान नेताओं से मुलाकात भी की। किसान प्रतिनिधियों ने खेती-किसानी के मुद्दे पर प्रियंका गांधी से चर्चा की। दोनों के बीच किसान विरोधी काले कृषि कानूनों पर चर्चा हुई।

Advertisement

शुक्रवार दोपहर लखनऊ पहुंची प्रियंका गांधी कुछ घंटे मौन धरना पर बैठी रहीं। हजरतगंज स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद प्रियंका गांधी को पार्टी मुख्यालय पहुंचकर बैठकें करनी थी, लेकिन वो उन्होंने मौन धरने पर बैठ गईं। इससे पहले दोपहर मे राजधानी के मुख्य मार्गों से जुलूस निकालकर हजरतगंज जीपीओ पार्क गांधी प्रतिमा तक पहुंचे और माल्यार्पण किया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा, "राज्य में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। प्रियंका जी इस जंगल राज को खत्म करने और इस तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए महात्मा गांधी के चरणों में मौन व्रत (मौन विरोध) पर बैठी हैं।" कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा ने हाल के पंचायत चुनावों के दौरान व्यापक अनियमितताओं का आरोप लगाया, विशेष रूप से "महिलाओं को दिए गए उपचार" को झंडी दिखाकर। मिश्रा ने कहा, "पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राज्य की दयनीय स्थिति के खिलाफ मौन व्रत पर बैठे हैं।"

प्रियंका गांधी का राज्य का दौरा अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव की तैयारी के बीच हो रहा है। उन्हें राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण राज्य में पार्टी को मजबूत स्थिति में लाने के लिए अहम जिम्मेदारी दी गई है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Priyanka Gandhi, Lucknow, Yogi, government, democracy, Panchayat, elections, congress
OUTLOOK 16 July, 2021
Advertisement