Advertisement
28 August 2021

प्रियंका गांधी ने BJP पर साधा निशाना, कहा- बीजेपी के अरबपति मित्रों के फायदे के लिए हैं कृषि कानून

FILE PHOTO

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को एक बार फिर कृषि कानूनों को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस उऩ्होंने आरोप लगाया कि तीनों ‘काले कृषि कानून भाजपा के अरबपति मित्रों के फायदे’ के लिए लाए गए हैं।

प्रियंका गांधी वाड्रा हिमाचल प्रदेश में अडानी समूह द्वारा सेब के दाम घटाने से किसानों को परेशानी होने के दावे वाली एक खबर का हवाला देते हुए ट्वीट किया, ‘किसान काले कृषि कानूनों का विरोध क्यों कर रहे हैं? क्योंकि अगर किसानों की मेहनत से उगाई गई फसल के दाम व अन्य चीजें तय करने का अधिकार भाजपा के अरबपति मित्रों को दे दिया गया तो यही हाल होगा।’

प्रियंका ने एक अन्य ट्वीट में उत्तर प्रदेश में अपराध की घटनाओं को लेकर राज्य की बीजेपी सरकार पर भी निशाना साधा.। प्रियंका ने उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर योगी सरकार से सवाल पूछा. उन्होंने ट्वीट कर कहा, "मुख्यमंत्री जी, आपके होर्डिंग्स, विज्ञापनों में तो सब "ठीक ठाक" बताया जाता है लेकिन आपके राज में अपराधियों को इतनी शक्ति क्यों मिली हुई है? क्यों महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं?"

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Priyanka Gandhi, BJP, agricultural, laws, Congress
OUTLOOK 28 August, 2021
Advertisement