Advertisement
05 February 2020

दिल्ली की रैली में प्रियंका का भाजपा नेताओं पर निशाना, कहा- उनके नारे परिभाषित करते हैं उनका चरित्र

ANI

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और पूर्व पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार देर शाम संयुक्त जनसभा की। हौज काजी चौक इलाके में रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने केंद्र और दिल्ली सरकार को कई मुद्दों पर घेरा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और सीएम केजरीवाल ने बेरोजगारी को लेकर कुछ नहीं किया। प्रियंका गांधी ने भाजपा नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके चरित्र को उनके द्वारा लगाए गए नारों से परिभाषित किया जा सकता है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि दिल्ली के लोगों की सुरक्षा की बात मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री नहीं करते हैं। वे सिर्फ प्रचार करते हैं। 20 साल पहले मैं अपने पति के बिजनेस के लिए मैं तुर्कमान आती थी। उस समय भाजपा की सरकार थी। मेट्रो नहीं थी, फ्लाईओवर नहीं थे फिर कांग्रेस सरकार आयी और आज केजरीवाल कहते हैं कि उन्होंने मेहनत की, लेकिन उन्होंने शीला जी के मॉडल पर मॉडलिंग कर ली। शीला दीक्षित की सरकार ने दिल्ली का विकास किया। उन्होंने कहा कि पिछले 5 सालों में रोजगार की बात नहीं हुई है। केंद्र की नीतियां खराब है। ये सरकार संविधान को नष्ट करना चाहती है।

'देशभक्ति के नाम पर बांटा जा रहा है'

Advertisement

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि बिना हिन्दू-मुस्लिम एकता के इस देश को आजादी नहीं मिलती। अमेरिका के राष्ट्रपति ओबामा ने कहा था कि अमेरिका का मुकाबला हिंदुस्तान और चीन कर सकता है। जॉर्ज बुश ने मनमोहन से पूछा था कि इस देश मे हिन्दू मुस्लिम प्रेम से क्यों रहते हैं, क्योंकि इनके बीच प्यार है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल और नरेंद्र मोदी देशभक्ति का पाठ पढ़ा रहे हैं। इस देश में सभी देश भक्त हैं। उनसे किसी को देशभक्ति सीखने की जरूरत नहीं है। यह उनका बांटने का तरीका है

'देश के सामने रोजगार की चुनौती'

राहुल गांधी ने कहा कि हिंदुस्तान के सामने रोजगार की चुनौती है। कांग्रेस रोजगार देगी। देश में सबसे बड़ी चुनौती रोजगार की है। पीएम मोदी और सीएम केजरीवाल ने बेरोजगारी को लेकर कुछ नहीं किया।  इस देश में किसी से पूछिए कि वो बता देगा दिल में हिंदुस्तान है। लेकिन मोदी व केजरीवाल किसे देशभक्ति सीखा रहे हैं। हिंदू-मुस्लिम-सिख-ईसाई एक हुए बिना देश की प्रगति नहीं हो सकती।

'झूठा भाषण देते हैं'

उन्होंने कहा कि  भाजपा के आने से पहले हिंदू और मुस्लिम में नफरत क्यों नहीं थी। मोदी ने नहीं चाहते कि लोगों को रोजगार मिले। बजट में ढाई घंटे झूठ भाषण दिया। केजरीवाल और मोदी झूठा भाषण देते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि दुनिया के कई देश चाहते हैं कि चीन को कोई न कोई बैलेंस करे। व्यापारियों ने अपना पैसा चीन में डाला और वहां वायरस हो गया। चीन की सब फैक्ट्रियां बंद पड़ी हैं। पूरी दुनिया कह रही है कि हम अपना पैसा हिंदुस्तान में इन्वेस्ट करना चाहते हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Priyanka, targets, BJP, leaders, says, their, slogans, define, their, character
OUTLOOK 05 February, 2020
Advertisement