Advertisement
01 February 2017

पंजाब: सर्वे के अनुसार कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी

google

एबीपी के सर्वे के मुताबिक कांग्रेस के उम्मीदवार कैप्टन अमरिंदर सिंह मुख्यमंत्री पद की पहली पसंद बने हुए हैं। जनवरी में कैप्टन अमरिंदर की लोकप्रियता के घटने का दावा किया जा रहा है। सर्वे में कांग्रेस को 37 फीसदी वोटों के साथ 60-65 सीट मिलने का अनुमान जताया गया है, जबकि एबीपी न्यूज का सर्वे 47-55 सीट दे रहा है। पंजाब विधानसभा मे सीटों की संख्या 117है। इस हिसाब से बहुमत के लिए 59 सीटों की जरूरत है। हालांकि अकाली-भाजपा और आप को लेकर दोनों सर्वे में अलग राय बनती दिख रही है। एक  सर्वे आप को मजबूती से दूसरे स्थान पर देख रहा है, वहीं दूसरे सर्वे में आप तीसरे स्थान पर जाती नजर आ रही है। 


एबीपी के सर्वे के अनुसार कांग्रेस को 34 फीसदी,  अकाली-भाजपा गठबंधन को 28 फीसदी वोट मिलने की संभावना है। सर्वे में इस गठबंधन को 28-36 सीट मिलती दिख रही हैं।  सर्वे में आम आदमी पार्टी तीसरे स्थान पर नजर आ रही है। सर्वे के मुताबिक आप को 27 फीसदी वोट मिल सकते हैं। सीटों की बात करें तो आप 26-34 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है।

ऐक्सिस के सर्वे में अकाली-भाजपा गठबंधन की हालत काफी खराब नजर आ रही है। इस गठबंधन को 24 फीसदी वोट मिलते दिख रहे हैं, जबकि सर्वे के मुताबिक अकाली-भाजपा को 11-15 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। इंडिया टुडे के सर्वे में आम आदमी पार्टी अच्छा प्रदर्शन करती नजर आ रही है। सर्वे के मुताबिक आप को 34फीसदी वोट के साथ 41-44 सीटों पर जीत मिल सकती है। 

हालांकि पंजाब के मालवा जैसे अहम हिस्से में आप का दबदबा दिख रहा है। एबीपी सर्वे के मुताबिक माझा में कांग्रेस तो दोआबा में अकाली-भाजपा गठबंधन आगे दिख रहा है। पंजाब में 4 फरवरी को विधानसभा चुनावों के लिए सभी सीटों पर वोटिंग होनी है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: पंजाब, कांग्रेस, भाजपा, आप, सर्वे
OUTLOOK 01 February, 2017
Advertisement