Advertisement
28 September 2021

पंजाब कांग्रेस को बड़ा झटका, नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रदेश अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, फिर घमासान तेज

नवजोत सिंह सिद्धू | file photo

पंजाब कांग्रेस को बड़ा झटका लग गया है। हाल ही में प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए गए नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने पद से मंगलवार को इस्तीफा दे दिया है। ये इस्तीफा सिद्धू ने एक पत्र के माध्यम से कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिया है।

नवजोत ने लिखा है कि पंजाब के भविष्य से मैं कोई समझौता नहीं कर सकता हूं। मैं अपने पद से इस्तीफा देता हूं। एक बार फिर से कुछ दिनों बाद ही पंजाब कांग्रेस की मुश्किलें चुनाव के बाद बढ़ गई है। कांग्रेस ने ही सिद्धू को प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी थी।

Advertisement

 

नवजोत सिंह सिद्धू और पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के बीच कई महीनों से रार ठनी थी। पिछले दिनों कैप्टन को अपने सीएम पद से इस्तीफा देना पड़ा था और आलाकमान के सामने सरेंडर करना पड़ा था।

इसके बाद कांग्रेस ने अगले साल विधानसभा चुनाव को देखते हुए दलित कार्ड खेलकर चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाया है। पिछले दिनों चन्नी सरकार का कैबिनेट विस्तार हुआ, जिसमें कई मंत्रियों को बाहर का रास्ता और नए चेहरे को मौका दिया गया। इससे सिद्धू खुश नहीं माने जा रहे थे। 

TAGS: Punjab, Congress, State President chief, Navjot Singh Sidhu, gave resigns
OUTLOOK 28 September, 2021
Advertisement