Advertisement
28 January 2017

भ्रष्टाचार का सबसे बड़े चेहरा बादल हैः राहुल गांधी

राहुल ने कहा कि नरेंद्र मोदी यहां आते हैं और कहते हैं मैं भ्रष्टाचार के खिलाफ हूं, जबकि सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार इस पंजाब में ही होता है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा चेहरा सुखबीर सिंह बादल हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा सुखबीर बादल भ्रष्टाचार का चिन्ह है और अकाली दल ने पंजाब को सबसे ज्यादा चोट पहुंचाई है। जैसे ही पंजाब में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी, ड्रग्स के खिलाफ सख्त कानून बनाएंगे। राहुल गांधी ने कहा कि सरकारी नौकरी पंजाब में बादल परिवार से पूछ कर दी जाती है।

उन्होंने कहा कि पंजाब को बादल परिवार ही चला रहा है, पंजाब में हर काम के लिए बादल परिवार को कमीशन देना पड़ता है।  पंजाब में शराब बिक्री का कमीशन बादल परिवार को जाता है।

 

Advertisement

उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल में कांग्रेसी वर्कर ने पार्टी का झंडा ऊंचा रखा और अकालियों की लाठियां खाई हैं। दिल्ली में सीएम का पद छोड़कर केजरीवाल पंजाब में सीएम बनना चाहते हैं। दिल्ली में केजरीवाल का काम खत्म हो गया है। राहुल गांधी ने कहा कि सुखबीर बादल है जो कहते हैं गुरुनानक की सोच की रक्षा करता हूं। सिख धर्म की रक्षा करता हूं। जहां गुरुनानक जी कहते थे सब तेरा है। वहीं अकाली कहते हैं सब मेरा है। अकाली समझते हैं पंजाब में जो हैं सब उनका है।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: कांग्रेस, उपाध्यक्ष, इटली, राहुल गांधी
OUTLOOK 28 January, 2017
Advertisement