Advertisement
11 September 2016

मुलायम के संसदीय क्षेत्र में राहुल का हमला, बोले पंक्चर हो गई है साइकिल

twitter@Rahul Gandhi

राहुल ने अपनी किसान यात्रा के छठे दिन आजमगढ़ में आयोजित जनसभा में कहा हाथी  सब पैसा खा गया। हाथी को आपने  मारकर भगा दिया, फिर आप साइकिल लाए। अब साइकिल पांच साल से फंसी हुई है वह हिल नहीं रही है। उसका टायर पंक्चर है। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा साइकिल राशन कार्ड नहीं बनवा पा रही है। अब हाथ के बारे में सोचिए। फिर देखिए कि हम राशन के लिए क्या करते हैं, किसानों के लिए क्या करते हैं। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के दोस्ती की ख्वाहिश जाहिर किए जाने के बाद राहुल ने सपा पर पहली बार ऐसा हमला किया है। अखिलेश ने पिछले दिनों राहुल को बहुत अच्छा लड़का बताते हुए कहा था कि उन्हें ज्यादा समय तक उत्तर प्रदेश में रहना चाहिए। अगर ऐसा होगा तो उनसे उनकी दोस्ती हो जाएगी।

हालांकि अखिलेश ने स्पष्ट किया था कि दो अच्छे लोगों के बीच दोस्ती में सियासत नहीं ढूंढी जानी चाहिए। राहुल उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव से पहले जनता की नब्ज टटोलने के लिए एक महीने की किसान यात्रा पर निकले हैं। सूबे में कांग्रेस 27 साल से सत्ता से दूर है। राहुल अपनी यात्रा के दौरान खासतौर से केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए जनता को उसकी वादाखिलाफी की याद दिला रहे हैं। वह किसानों को लेकर मोदी की नीतियों से लेकर उनकी विदेश यात्राओं तक पर तंज कर रहे हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: कांग्रेस उपाध्यक्ष, राहुल गांधी, बसपा, सपा, आजमगढ़, साइकिल, पंक्चर, मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव, किसान यात्रा, विधानसभा चुनाव, Congress Vice Presidentt, Rahul Gandhi, BS, SP, Azamgarh, Cycle, Puncture, Mulayam Singh Yadav, Akhilesh Yadav, Kisan Yatra, Assembly Election
OUTLOOK 11 September, 2016
Advertisement