Advertisement
10 August 2018

मध्य प्रदेश कांग्रेस की चुनाव समिति में कमलनाथ, ज्योतिरादित्य और दिग्विजय शामिल

File Photo

कांग्रेस ने अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश के लिए 32 सदस्यीय चुनाव समिति की मंजूरी दे दी। इस समिति में में कमल नाथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया और दिग्विजय सिंह सहित राज्य के कई प्रमुख नेताओं को जगह दी गई है। राज्य में इस साल के अंत में चुनाव होने हैं।

पार्टी के संगठन महासचिव अशोक गहलोत की ओर से जारी बयान के मुताबिक इस समिति में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमल नाथ, चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया, समन्वय समिति के प्रमुख दिग्विजय सिंह, राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष राम निवास रावत, सांसद कांतिलाल भूरिया, विवेक तन्खा, सुरेश पचौरी, अरुण यादव, मीनाक्षी नटराजन, सत्यव्रत चतुर्वेदी, इंद्रजीत पटेल, आरिफ अकील, गोविंद सिंह, सुंदरलाल तिवारी,  विजय लक्ष्मी साधो, महेंद्र जोशी और जीतू पटवारी प्रमुख हैं।

इसके अलावा महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआइ और सेवा दल के राज्य प्रमुखों को भी इस समिति में रखा गया है। एसी, ओबीसी, अल्पसंख्यक और किसान कांग्रेस के चेयरमैन को भी समिति में जगह दी गई है।

Advertisement

कांग्रेस राज्य में चुनावों की तैयारी में लगी है और इसका लक्ष्य भाजपा का सत्ता से बाहर करना है। भाजपा राज्य में पिछले 15 साल से सत्ता में है।

TAGS: Congress, president, Rahul Gandhi, approved, election, committee, Madhya Pradesh
OUTLOOK 10 August, 2018
Advertisement