कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए राहुल गांधी ने किया नामांकन दाखिल, अब तक विरोध में कोई नहीं
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए आज नामांकन दाखिल कर दिया है। राहुल के नामांकन भरने के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी मौजूद रहे। इसके अलावा कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी कांग्रेस मुख्यालय में उपस्थित थे।
राहुल गांधी ने नामांकन पत्र का पहला सेट दाखिल किया। पहले सेट के लिए कांग्रेस नेता अहमद पटेल, नारायण सामी, पूर्व सीएम शीला दीक्षित, मोतीलाल वोरा, कमलनाथ, मोहसिना किदवई, तरुण गोगोई और अशोक गहलोत प्रस्तावक बने।
इस दौरान एके एंटनी, पी चिदंबरम, गुलाम नबी आजाद, सुशील कुमार शिंदे, अहमद पटेल और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने प्रस्तावकों के रूप में पत्रों पर दस्तखत किया।
Delhi: Rahul Gandhi at AICC HQ,files nomination for Congress President pic.twitter.com/QUHFFtHNXb
— ANI (@ANI) 4 December 2017
Delhi: Rahul Gandhi with senior party leaders Mohsina Kidwai and Sheila Dikshit after filing nomination for Congress President pic.twitter.com/bxVrQRkM9S
— ANI (@ANI) 4 December 2017
Rahul Gandhi with Dr.Manmohan Singh and other senior party leaders at AICC HQ after filing nomination pic.twitter.com/ilzQEu68tH
— ANI (@ANI) 4 December 2017
कांग्रेस के अध्यक्ष पद का नामांकन दाखिल करने से पहले राहुल गांधी ने वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं से मुलाकात की। वे पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और उसके बाद अपनी मां सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पहुंचे।
बता दें कि वर्तमान अध्यक्ष सोनिया गांधी 1998 से पार्टी की बागडोर संभाल रही हैं। ऐसे में लंबे समय के बाद यह बागडोर किसी दूसरे हाथों में जाएगी। नेहरू-गांधी खानदान की यह पांचवी पीढ़ी होगी जो इस पद पर बैठेगी।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकार अध्यक्ष मुल्लापल्ली रामचंद्रन ने बताया कि किसी अन्य ने अभी तक पर्चा दाखिल नहीं किया है। चुनाव मैदान में राहुल गांधी के एकमात्र प्रत्याशी रहने की संभावना है।
माना जा रहा है कि गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले राहुल को अध्यक्ष के बनाने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई उमंग आएगी। यह पार्टी के लिए अच्छा संकेत भी हो सकता है।