Advertisement
13 October 2017

दुष्यंत के शेर से राहुल ने सरकार पर कसा तंज, ‘भूख है तो सब्र कर, रोटी नहीं तो क्या हुआ’

FILE PHOTO

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने वैश्विक भूख सूचकांक में भारत की खराब स्थिति को सरकार पर तंज कसा है। राहुल गांधी ने एक समाचार पोर्टल पर प्रकाशित इससे जुड़ी खबर का लिंक ट्वीट करते हुए दुष्यंत कुमार का एक शेर लिखा है, भूख है तो सब्र कर, रोटी नहीं तो क्या हुआ/ आजकल दिल्ली में है जेरे-बहस ये मुद्दआ।

Advertisement

गौरतलब है कि हाल ही में जारी किए गए ग्लोबल हंगर इंडेक्स (जीएचआई) में भारत 100वें नंबर पर पहुंच गया है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि पिछले वर्ष भारत इस सूची में 97वें स्थान पर था। भूखे देशों के मामले में भारत उत्तर कोरिया, नेपाल, बांग्लादेश और इराक से भी पीछे है। हालांकि पाकिस्तान से भारत की स्थिति बेहतर है।

अंतरराष्ट्रीय खाद्य नीति अनुसंधान संस्थान (आईएफपीआरआई) द्वारा जारी किए गए ग्लोबल हंगर इंडेक्स (जीएचआई) में 119 देशों की सूची में भारत 100वें स्थान पर है और एशिया के सभी देशों में से दो की स्थिति भारत से ज्यादा गंभीर है। इस सूची में अफगानिस्तान और पाकिस्तान बेहद खराब देशों में शामिल हैं।

 

 

 

 

 

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Rahul Gandhi, hunger-index, Dushyant Kumar, poem
OUTLOOK 13 October, 2017
Advertisement