Advertisement
11 October 2021

लखीमपुर हिंसा पर बोले राहुल गांधी- मंत्री को बर्खास्त ना करके भाजपा न्याय की प्रक्रिया में डाल रही है बाधा

FILE PHOTO

लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा की घटना की कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने कहा कि मौजूदा केंद्र सरकार ना तो किसानों की परवाह करती है, ना ही हत्या के शिकार भाजपा कार्यकर्ताओं की।भाजपा इस मंत्री को बर्खास्त ना करके न्याय की प्रक्रिया में बाधा डाल रही है।

उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “इस मंत्री को बर्खास्त ना करके भाजपा न्याय की प्रक्रिया में बाधा डाल रही है. केंद्र सरकार ना तो किसानों की परवाह करती है, ना ही हत्या के शिकार भाजपा कार्यकर्ताओं की।

इससे पहले सोमवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने लखीमपुर खीरी मामले में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा ‘टेनी’ को बर्खास्त करने की मांग को लेकर ‘मौन धरना’ दिया। केंद्रीय मंत्री के पुत्र आशीष मिश्रा हिंसा के मामले के आरोपी हैं।

Advertisement

बता दें कि पिछले रविवार को लखीमपुर खीरी जिले के तिकोनिया क्षेत्र में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के दौरे का विरोध करने के दौरान हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी। मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष समेत कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। युपी पुलिस ने अजय मिश्रा के बेटे आशीष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है तथा पुलिस को आशीष मिश्रा का तीन दिन का रिमांड मिला है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Rahul Gandhi, राहुल गांधी, Lakhimpur violence, BJP, justice, minister, कांग्रेस, Congress
OUTLOOK 11 October, 2021
Advertisement