Advertisement
07 August 2023

आजादपुर मंडी का वीडियो साझा कर राहुल ने महंगाई के लिए सरकार पर निशाना साधा

ट्विटर

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली की आजादपुर सब्जी मंडी के अपने हालिया दौरे का एक वीडियो साझा करते हुए सोमवार को महंगाई को लेकर सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि वह गरीबों की नहीं सुन रही है। उन्होंने यह भी कहा कि समय बदलेगा और गरीबों के आंसू पोंछे जाएंगे।

 

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘मंडी में मंदी क्यों? – ये जानने आज़ादपुर मंडी में मज़दूरों, व्यापारियों और किसानों से मुलाकात की! जटाशंकर एक मज़दूर हैं, जो इस काम के कारण एक साल से ज़्यादा समय से घर नहीं जा पाए हैं, अपने परिवार से नहीं मिल पाए हैं। जाएं भी तो कैसे, काम छूटा तो पैसे कट जाएंगे और इस महंगाई में गुज़ारा और मुश्किल हो जाएगा। ’’

Advertisement

 

 

 

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘एक दुकानदार ने ये भी बताया कि नुकसान के कारण हफ्ते में दो से तीन रातें भूखे ही सोना पड़ता है। देश के ग़रीबों की समस्याओं का समाधान करना तो दूर, सरकार उन्हें सुन तक नहीं रही है! ’’

 

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘समय बदलेगा, भारत जुड़ेगा, ग़रीबों के आंसू पोछे जाएंगे।’’

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Rahul Gandhi, slams govt, rising inflation, shares video, Azadpur Mandi
OUTLOOK 07 August, 2023
Advertisement