Advertisement
25 July 2024

अमित शाह पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी, मानहानि मामले में कल कोर्ट में पेश होंगे राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी मानहानि के एक मामले में सुनवाई के लिए शुक्रवार को यहां एमपी-एमएलए अदालत में पेश होंगे।

कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने गुरुवार को बताया कि लोकसभा में विपक्ष के नेता गांधी शुक्रवार सुबह नौ बजे लखनऊ हवाईअड्डे पर उतरेंगे और फिर सुल्तानपुर के लिए रवाना होंगे।

स्थानीय भारतीय जनता पार्टी नेता विजय मिश्रा ने 2018 में तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष और वर्तमान गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के लिए गांधी के खिलाफ 4 अगस्त, 2018 को मानहानि का मामला दायर किया था।

Advertisement

अदालत ने 20 फरवरी को इस मामले में गांधी को जमानत दे दी है। विशेष मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने गांधी को 26 जुलाई को अपना बयान दर्ज करने के लिए बुलाया है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Congress, rahul gandhi, uttar pradesh, amit shah, derogatory remarks
OUTLOOK 25 July, 2024
Advertisement