Advertisement
05 June 2016

राहुल में है कांग्रेस को सत्ता में वापस लाने का कौशल: दिग्विजय

गूगल

कांग्रेस के महासचिव और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिगविजय सिंह ने कहा, कांग्रेस ने शुरूआत से ही हमेशा पार्टी में युवा लोगों को बढ़ावा दिया है। देश का जनसांख्यिकी रूप बदल गया है। भारत अब कहीं ज्यादा युवा देश है। इसलिए हमें नए विचारों, नए नेतृत्व और कांग्रेस के कामकाज के नए तरीके की जरूरत है। हालांकि उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के पार्टी अध्यक्ष बनने को लेकर अंतिम फैसला सोनिया गांधी लेंगी। सिंह ने कहा, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी समय निर्धारित करेंगी क्योंकि आखिरकार वही हैं जिन्हें फैसला करना है।

 

दिग्विजय सिंह ने राहुल गांधी के नेतृत्व कौशल को लेकर कहा, एक बार वह अध्यक्ष बन जाएं तो उनके पास पार्टी का नेतृत्व करने की क्षमता और अनुभव है। कांग्रेस महासचिव ने कहा, उनमें नेतृत्व के गुण हैं। मेरा मजबूती से मानना है कि उनमें अध्यक्ष बनने पर नेतृत्व की क्षमता और अनुभव है। उनमें राजनीतिक समझ है, वह राजनीति के तौर-तरीके समझते हैं और देश को भी जानते हैं। राहुल को पप्पू कहे जाने की आम धारणा के बारे में पूछे जाने पर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी फेंकू कहा जाता है। उन्होंने कहा, अब मोदी को लेकर मजाकों का दौर चल रहा है। देश उन्हें फेंकू बोलता है।

Advertisement

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: राहुल गांधी, कांग्रेस पार्टी, अध्यक्ष, महासचिव, दिग्विजय सिंह, पार्टी उपाध्यक्ष, सत्ता में वापसी, कौशल, मध्य प्रदेश, पूर्व मुख्यमंत्री, भारत, युवा देश, नए विचार, नए नेतृत्व, कामकाज, Congress, Rahul Gandhi, President, General Secretary, Digvijay Singh, Party Vice Preside
OUTLOOK 05 June, 2016
Advertisement