Advertisement
17 July 2015

डायपर बेबी हैं राहुल गांधी : भाजपा

डायपर बेबी हैं राहुल गांधी : भाजपा | आउटलुक

सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कांग्रेस के नेतृत्व वाली संप्रग सरकार के शासन में हुए कथित घोटालों तथा राहुल के जीजा राबर्ट वाड्रा के विवादास्पद भूमि सौदों को राहुल पर निशाने का हथियार बनाते हुए कहा कि राहुल ने जो डायपर पहन रखा है, उन्हें उससे बाहर निकलना होगा। उन्होंने कहा, राहुल की टिप्पणियां और व्यवहार हमें याद दिलाता है कि वह अब भी डायपर पहनने वाले बेबी हैं।

ललित मोदी के एक ट्वीट का जिक्र करते हुए उन्होंने राहुल की मां की बहन के जरिए 500-600 करोड़ रुपये के संभावित सौदे को लेकर कहा कि राहुल को इस बारे में बोलना चाहिए। सिद्धार्थ ने कहा कि राहुल गांधी भूमि, रिमोट कंट्रोल और 56 इंच पर बोले। जैसा मैंने कहा है कि राहुल एक छोटा बच्चा हैं और कोई छोटे बच्चे को सलाह दे, अच्छी बात नहीं है। लेकिन कांग्रेस उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दे रही है इसलिए हम राहुल को एक नेक सलाह देना चाहते हैं। आपको हमारी आलोचना का अधिकार है लेकिन तथ्यों के आधार पर हमारी आलोचना करें। सिद्धार्थ यहीं नहीं रुके। उन्होंने मजाक बनाते हुए कहा, ‘आपने (राहुल ने) दस साल बर्बाद किए... 2-जी, कोल जी, दामाद जी से लेकर अब आप इस्तीफा जी पर आ गए हैं।’ भाजपा सचिव का इशारा व्यापमं घोटाले और ललित मोदी विवाद में कथित तौर पर शामिल भाजपा नेताओं का विपक्ष द्वारा इस्तीफा मांगे जाने की ओर था। सिद्धार्थ ने कहा कि भारत के करोड़ों लोगों के आशीर्वाद से 56 इंच का सीना बना और राहुल को इसे नापने की हिम्मत नहीं करनी चाहिए अन्यथा भारी पड़ेगा।

TAGS: राजनीति, कांग्रेस, भाजपा, राहुल गांधी, डायपर बेबी, Politics, Congress, BJP, Rahul Gandhi, diapers baby
OUTLOOK 17 July, 2015
Advertisement