Advertisement
25 February 2018

कर्नाटक में बोले राहुल, ‘10 उद्योगपतियों का लोन माफ, मोदीजी किसानों की कर्जमाफी कब करोगे?’

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच में जंग छिड़ी हुई है। रविवार को जहां भाजपा अध्यक्ष अमित शाह चुनावी सभा को संबोधित कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी सूबे में हुंकार भर रहे हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि किसानों मजदूरों की जेब से पैसा निकलकर उद्योगपतियों की जेब में जा रहा है। उन्होंने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, “आपने देश के 10 सबसे अमीर उद्योगपतियों का लोन माफ किया, मोदी जी क्या आप हिंदुस्तान के किसानों का लोन माफ करोगे? कोई जवाब नहीं मिला।”

राहुल गांधी ने कहा कि नीरव मोदी, विजय माल्या और ललित मोदी करोड़ों रुपये लेकर भाग गए लेकिन खुद को देश का चौकीदार बताने वाले प्रधानमंत्री मोदी ने एक शब्द नहीं बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि गुजरात सरकार ने शिक्षा और स्वास्थ्य का निजीकरण कर दिया है जिससे गरीबों का जीवन मुहाल हो गया है।

Advertisement

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव अप्रैल-मई 2018 में संभावित है। लेकिन राज्य में सियासी पारा अभी से चढ़ने लगा है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Rahul Gandhi, Karnataka, waived debt, 10 rich industrialists, Modiji, waived the farmers' debt
OUTLOOK 25 February, 2018
Advertisement