Advertisement
10 March 2017

राहुल बोले, ऐसे एग्जिट पोल्स हम बिहार चुनाव में देख चुके

राहुल बोले, ऐसे एग्जिट पोल्स हम बिहार चुनाव में देख चुके | google

न्यूज चैनलों और एजेंसियों के एग्जिट पोल में से तीन में भाजपा को बहुमत मिलने का अनुमान लगाया गया है। वहीं, अन्य तीन एग्जिट पोल में भाजपा को बढ़त के बावजूद त्रिशंकु की आशंका जताई गई है।

यूपी चुनाव से जुड़े एग्जिट पोल के नतीजों पर सपा नेता रामगोपाल यादव ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) की उत्तर प्रदेश में जीत होगी। उन्होंने कहा कि दबाव में एग्जिट पोल के नतीजे बदले गए हैं।

उन्होंने कहा कि सपा 100 फीसदी यूपी के चुनाव जीत रही है। उन्होंने कहा कि उनके पास ऐसी सूचना है कि कुछ दिन पहले ही दबाव में समाचार चैनलस ने एग्जिट पोल के वास्तविक नतीजों को बदला है।

Advertisement

इस बीच भाजपा नेता श्रीकांत शर्मा ने कहा है कि रामगोपाल यादव बताएं कि जब सपा ने कांग्रेस से गठबंधन किया तो क्या दबाव था? या अखिलेश यादव ने बसपा से गठबंधन की बात की है तो क्या दबाव है?

TAGS: भाजपा, कांग्रेस, सपा, बसपा, परिणाम, चुनाव, bjp, congress, sp, bsp, election, result
OUTLOOK 10 March, 2017
Advertisement