Advertisement
19 June 2016

राहुल गांधी 46 साल के हुए, पीएम मोदी की बधाई पर दिया धन्‍यवाद

राहुल गांधी 46 साल के हुए, पीएम मोदी की बधाई पर दिया धन्‍यवाद | google

पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि कांग्रेस उपाध्यक्ष श्री राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। पीएम ने राहुल के लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना भाी की। इधर राहुल गांधी ने रविवार सुबह 10 बजे कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। कांग्रेस उपाध्यक्ष के जन्मदिन पर कांग्रेस मुख्यालय के बाहर जश्न मनाया गया। देशभर में उनका जन्‍मदिन मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने पूजा पाठ और हवन कर उनके दीर्घायु होने की कामना की।  राहुल ने सभी लोगों को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने पर आभार जताया।

लोकसभा में उत्तर प्रदेश के अमेठी का प्रतिनिधित्व करने वाले राहुल गांधी 2004 में पहली बार सांसद बने थे। राहुल के कांग्रेस की कमान संभालने की अटकलें हमेशा लगाई जाती हैं, हालांकि पार्टी की ओर से इसकी औपचारिक घोषणा नहीं की गई है। वैसे संकेत है कि उनको जल्‍द ही अध्‍यक्ष बनाया जा सकता है। अगले साल राहुल के सामने कई राजनीतिक चुनौतियां हैं। 2017 की शुरुआत में कांग्रेस उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ेगी। वहीं पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर, हिमाचल प्रदेश, गुजरात और गोवा में भी चुनाव होने हैं।

TAGS: राहुल गांधी, कांग्रेस उपाध्‍यक्ष, पीएम मोदी, जन्‍मदिन, शुभकामनाएं, rahul gandhi, congress vice president, birthday, celebration
OUTLOOK 19 June, 2016
Advertisement