Advertisement
17 March 2018

राहुल का सवाल, मोदी जी किसानों को ये बताइए समर्थन मूल्य कब बढ़ाएंगे

राहुल का सवाल, मोदी जी किसानों को ये बताइए समर्थन मूल्य कब बढ़ाएंगे

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज कृषि उन्नति मेले में दिए गए भाषण को सरकारी प्रचार का चकाचौंध बताया है। उन्होंने सवाल किया कि मोदीजी अपने भाषण में सरकारी पीआर की चकाचौंध को भूलकर देश के किसानों को यह बताइए कि आप फसलों का समर्थन मूल्य कब बढ़ाएंगे  जिससे किसानों का लाभ 50 फीसदी बढ़े और हजारों किसानों को आत्महत्या न करना पड़े।


बस एक और साल हैसटैग से जारी ट्वीट में कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि ये वादा आपने 2014 में किया था। आपको याद है ना?

Advertisement

दूसरी, कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सुरजेवाला ने भाजपा के दिल्ली में बने मुख्यालय पर कटाक्ष किया। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि जिस देश में गरीबी, बेरोजगारी हो, उस देश में करोंड़ों के मुख्यालय बन रहे हैं चर्चा भी नहीं हो रही है। जनता का पैसा यूंही बर्बाद किया जा रहा है।


TAGS: Rahul, congress, modi, orime, minister, farmer, msp
OUTLOOK 17 March, 2018
Advertisement