Advertisement
25 July 2021

राजस्थान: गहलोत-पायलट में हो पाएगी सुलह? आज पार्टी नेताओं और विधायकों की अहम बैठक

पंजाब के बाद अब राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच लंबे समय से चली आ रही लड़ाई को खत्म कराने के लिए कांग्रेस एक्टिव हो गई है। इसके लिए कांग्रेस के प्रभारी महासचिव अजय मकान और केंद्रीय नेता केसी वेणुगोपाल राजस्थान के दौरे पर हैं। जारी कलह के बीच अब राज्य मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चा जोर पकड़ रही है। वेणुगोपाल सीएम अशोक गहलोत से इस मुद्दे पर मंत्रणा भी कर रहे हैं। इस बीच राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बैठक के लिए कल सुबह 10.30 बजे पार्टी विधायकों और नेताओं को बुलाया है। बैठक में पीसीसी के सभी पदाधिकारी शामिल होंगे। माना जा रहा है कि इस बैठक में अहम मुद्दों पर बातचीत हो सकती है।

पंजाब कांग्रेस में हाल में ख़त्म हुए विवाद को माना जा रहा है कि पंजाब में विवाद सुलटा तो अब राजस्थान की बारी है। लेकिन कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व के लिए राजस्थान का विवाद आसानी से सुलझाने का फॉर्मूला निकालना टेढ़ी खीर साबित हो सकता है। इसकी वजह सीएम अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के गुटों में अब तक की  लड़ाई है।

ऐसे में दोनों गुटों का साध लेना वेणुगोपाल और अजय माकन के लिए बड़ी चुनौती होगी। अब किस गुट से कितने मंत्री बनाए जाएंगे ये बड़ा सवाल है क्योंकि अभी राजस्थान में सीएम गहलोत समेत कुल 21 मंत्री हैं और कुल विधायकों की दो सौ की संख्या के लिहाज़ से राज्य में अधिकतम 30 मंत्री बनाए जा सकते हैं।

Advertisement

माना जा रहा है कि इसी महीने जिला अध्यक्षों की नियुक्ति भी हो जाएगी। राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार के लिए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर सहमति बन गई है। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और सांसद राहुल गांधी ने सहमति दी है।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: राजस्थान कांग्रेस, अशोक गहलोत, सचिन पायलट, कांग्रेस, राजस्थान, Rajasthan Congress, Ashok Gehlot, Sachin Pilot, Congress, Rajasthan
OUTLOOK 25 July, 2021
Advertisement