Advertisement
20 August 2025

राजीव गांधी की जयंती: प्रधानमंत्री मोदी, कई कांग्रेसी नेताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न से सम्मानित, राजीव गांधी की 81वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल समेत पार्टी नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा, आज पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी जी की जयंती पर उन्हें मेरी श्रद्धांजलि।

On his birth anniversary today, my tributes to former Prime Minister Shri Rajiv Gandhi Ji.
— Narendra Modi (@narendramodi) August 20, 2025

Advertisement

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को नई दिल्ली स्थित वीर भूमि पर अपने दिवंगत पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उनके पति रॉबर्ट वाड्रा और बेटे रेहान वाड्रा भी मौजूद थे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सांसद पी चिदंबरम ने भी राजीव गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 81वीं जयंती पर खड़गे ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें एक अद्भुत नेता बताया, जिन्होंने देश को 21वीं सदी में पहुंचाया।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने भी अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर एक पोस्ट साझा करके पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस ने ‘एक्स’ पर लिखा, “आधुनिक भारत के निर्माता, ‘भारत रत्न’ पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की जयंती पर हम उन्हें कोटि-कोटि नमन करते हैं। इस सद्भावना दिवस पर, राजीव गांधी जी के सपनों को याद करते हुए, हम उनके संकल्प की पुष्टि करते हैं।”

देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री राजीव गांधी जी की जयंती पर कांग्रेस महासचिव श्रीमती @priyankagandhi जी ने वीर भूमि जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

क्रांतिकारी और दूरदर्शी नीतियों से आधुनिक भारत के निर्माण में राजीव गांधी जी का योगदान हमेशा याद किया जाएगा।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Rajiv Gandhi's birth anniversary, PM Modi, Congress leaders, tribute
OUTLOOK 20 August, 2025
Advertisement