Advertisement
20 December 2016

आरबीआई ऐसे नियम बदल रहा, जैसे मोदी जी कपड़े बदलते हैं : राहुल

google

अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी ने उन शर्तों को वापस लेने की मांंग की है, जिनके तहत अमान्य घोषित किये जा चुके नोटों में 5,000 रूपये से अधिक की राशि 30 दिसंबर तक एक बार ही खाते में जमा की जा सकती है। इसके बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष ने ट्विटर के जरिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट किया, आरबीआई उसी तरह से नियम बदल रही है, जिस तरीके से मोदीजी कपड़े बदलते हैं।

उन्होंने साथ ही एक आलेख का लिंक भी साझा किया है, जिसमें नोटबंदी के बाद आरबीआई द्वारा नियमों में बदलाव का उल्लेख है।

जौनपुर में सोमवार को एक रैली में राहुल ने कहा था कि केवल एक प्रतिशत लोगों के पास देश की 60 प्रतिशत संपत्ति है और मोदी नोटबंदी के जरिये 99 प्रतिशत ईमानदार लोगों का मजाक उड़ा रहे हैं।

Advertisement

गांधी बुधवार को गुजरात के मेहसाणा में एक रैली को संबोधित करेंगे, जहां उनके प्रधानमंत्री पर जोरदार हमला करने की संभावना है।

गुजरात के बाद गांधी 22 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के बहराइच और 23 दिसंबर को उत्तराखंड के अल्मोड़ा में रैलियों को संबोधित करेंगे। इन राज्यों में अगले वर्ष चुनाव होना है। भाषा एजेंसी 

TAGS: राहुल गांधी, कांग्रेस, पीएम मोदी, गुजरात, मेहसाणा, rahul gandhi, congress, pm modi, gujrat, mehsana
OUTLOOK 20 December, 2016
Advertisement