24 November 2016
अमरिंदर सिंह का लोकसभा से इस्तीफा स्वीकार
google
अमरिंदर सिंह ने सतलुज-यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर जल बंटवारा समझौते पर सुप्रीम कोर्ट के 10 नवंबर के फैसले के बाद पंजाब की जनता के साथ अन्याय होने का आरोप लगाते हुए इसके खिलाफ संसद की सदस्यता से इस्तीफे की घोषणा की थी। पंजाब में एसवाईएल समझौता एक बड़ा मुद्दा बन गया है जहां अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। पूर्व मुख्यमंत्री सिंह राज्य में अकाली दल-भाजपा गठबंधन से सत्ता हासिल करने के लिए कांग्रेस के चुनाव अभियान की अगुवाई कर रहे हैं। सिंह ने 2014 के लोकसभा चुनाव में अमृतसर सीट से भाजपा के दिग्गज नेता अरुण जेटली को हराया था। (एजेंसी)