Advertisement
05 February 2017

उत्तर प्रदेश को तोड़ना चाहते हैं भाजपा और आरएसएस : राहुल गांधी

उत्तर प्रदेश को तोड़ना चाहते हैं भाजपा और आरएसएस : राहुल गांधी | google

राहुल उत्तर प्रदेश में सात चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सहारनपुर जिले की गंगोह विधानसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे।

राहुल ने कहा, भाजपा और आरएसएस एक धर्म के लोगों को दूसरे धर्म के लोगों से लड़वाना चाहते हैं। उन्होंने कहा, सपा और कांग्रेस गठबंधन उत्तर प्रदेश को बदलने का काम करेंगे। प्रदेश में विधानसभा चुनावों से पहले सपा कांग्रेस गठबंधन के बाद राहुल ने कहा कि अखिलेश यादव ने उतरप्रदेश मे अच्‍छा काम किया है और अब कांग्रेस और सपा साथ-मिलकर चुनावी समर में हैं।

केन्द्र के नोटबंदी के फैसले पर निशाना साधते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा, नरेन्द्र मोदी ने नोटबंदी का फैसला कर लोगों का रोजगार छीनने का काम किया है। उन्होंने कहा, सहारनपुर में लकड़ी का काम, कानपुर में चमड़ा उद्योग और मुरादाबाद के पीतल उद्योग के माध्यम से हम चीन को टक्कर दे सकते हैं। हम यहां के स्थानीय उद्योगों को मेक इन सहारनपुर का नाम देंगे।

Advertisement

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री जी ने नोटबंदी के फैसले से उनका रोजगार छीन लिया। इस तरह के फैसले लेने के बाद वह मेक इन इंडिया का नारा दे रहे हैं। राहुल गाधी ने युवाओं और किसानों को आश्वासन दिया कि यदि उत्तर प्रदेश में सपा कांग्रेस गठबंधन की सरकार लाओगे तो हम प्रदेश को दुनिया का फूड बाजार बना देंगे। युवाओं के लिये उच्चस्तरीय कोचिंग केन्द्र खोले जाएंगे जिनमें पढ़कर यहां के गरीब और किसान के बच्चे भी आईआईटी और आईआईएम जैसे संस्थानों में प्रवेश पा सकेंगे। भाषा

TAGS: राहुल गांधी, भाजपा, यूपी, आरएसएस, कांग्रेस, rahul Gandhi, bjp, rss, up, congress
OUTLOOK 05 February, 2017
Advertisement