Advertisement
22 January 2017

'संघ का आरक्षण पर बयान भाजपा की हालत यूपी चुनाव में बिहार जैसी न कर दे'

संघ का आरक्षण पर बयान भाजपा की हालत यूपी चुनाव में बिहार की तरह न कर दे | google

नरेन्द्र मोदी की सरकार में दलित चेहरा पासवान ने कहा कि वर्तमान आरक्षण व्यवस्था को रद्द करने के किसी भी प्रयास का लोजपा जोरदार विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि आरएसएस के प्रवक्ता और इसके अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख मनमोहन वैद्य द्वारा हाल में आरक्षण पर दिए गए बयान से लोग भ्रमित होंगे।

पासवान ने पीटीआई से कहा, पिछली बार आरएसएस ने बिहार चुनावों के दौरान इसी तरह के बयान दिए थे और इस बार इसने उत्तरप्रदेश चुनावों के दौरान कहा है। मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि चुनावों के दौरान इस तरह के बयान क्यों दिए जाते हैं?

उन्होंने कहा, इसके कारण बिहार में हमें काफी नुकसान हुआ था। आरएसएस स्वतंत्र संगठन है और मुझे नहीं मालूम कि वह इस तरह का बयान क्यों देते हैं। इस तरह के बयानों से स्वाभाविक तौर पर लोग भ्रमित होंगे।

Advertisement

आरएसएस के प्रचार प्रमुख मनमोहन वैद्य ने शुक्रवार को आरक्षण नीति की समीक्षा की वकालत कर विवाद पैदा कर दिया और कहा कि अंबेडकर भी इसे हमेशा के लिए जारी रखने के पक्ष में नहीं थे। इस बयान से भाजपा को पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में नुकसान होने की संभावना है। भाषा

TAGS: संघ, आरक्षण, बयान, पासवान, यूपी चुनाव, up election, rss, paswan, reservation, bihar
OUTLOOK 22 January, 2017
Advertisement