Advertisement
14 July 2020

सीएम अशोक गहलोत विधानसभा में बहुमत करें साबित, बीजेपी ने फ्लोर टेस्ट की मांग की

File Photo

कांग्रेस की अगुवाई वाली राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार अपनी कुर्सी बजाने में जुटी हुई है। पार्टी में बगावत के रूख अख्तियार करने वाले उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट और उनके दो समर्थक मंत्री को पद से हटा दिया गया है। गहलोत का दावा है कि उनके पास पूर्ण बहुमत है। जिसको लेकर विपक्षी पार्टी ने मांग की है कि सीएम अशोक गहलोत विधानसभा में अपनी सरकार के बहुमत को साबित करने के लिए फ्लोर टेस्ट कराएं। 

भाजपा ने यह भी आरोप लगाया कि विधायकों के आवासों को पुलिस निगरानी में रखा जा रहा है और भारतीय आदिवासी पार्टी (बीटीपी) के विधायकों को धमकी दी गई है। विपक्षी नेता गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि कांग्रेस पहले फ्लोर टेस्ट में बहुमत साबित करें, उसके बाद कैबिनेट में फेरबदल की जाएं। वहीं, डिप्टी नेता राजेंद्र राठौर ने दावा किया कि गहलोत सरकार विधानसभा में बहुमत साबित नहीं कर पाएगी। सरकार अल्पमत में है।

ये भी पढ़ें: सचिन पायलट उपमुख्यमंत्री पद से बर्खास्त, गोविंद सिंह डोटासरा बने नए राजस्थान कांग्रेस प्रमुख

Advertisement

ये भी पढ़ें: सभी पद से हटाने के बाद सचिन पायलट ने कहा, सत्य को परेशान किया जा सकता है पराजित नहीं

राज्य की विधानसभा में कुल दो सौ सीटें हैं। इसमें से कितने विधायक गहलोत खेमे के समर्थक हैं, इसी के मुताबिक राज्य में गहलोत सरकार पर संकट कम हो सकता है। भाजपा के पास अभी 72 विधायक है। कांग्रेस का दावा है कि उसके पास 109 विधायक हैं। विधायकों को होटल में रखा गया है।

 

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Sachin Pilot, BJP, Floor Test, Rajasthan Assembly, कांग्रेस, अशोक गहलोत, सचिन पायलट, Political Crisis, Ashok Gehlot
OUTLOOK 14 July, 2020
Advertisement