Advertisement
27 November 2016

साक्षी महाराज बोले, फारुख अब्दुल्ला और महात्मा गांधी एक ही बाप की औलाद

google

उन्होंने गांधी परिवार और फारुख अब्दुला को एक ही खानदान का बताया। इसके साथ ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर को उन्होंने नचनिया करार दिया। साक्षी ने अखिलेश यादव के विकास कार्यों को घोटालों से संलिप्‍त बताया।

सांसद ने कहा कि फारुक और गांधी परिवार एक ही वृक्ष की शाखाएं हैं। उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक वाले फारुक के बयानों को लेकर कहा कि पीओके और कश्मीर तो हमारे बाप का है, पाकस्तिान क्या उनके बाप का है। साक्षी यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि मोदी को चाहिए जिस तरह सर्जिकल स्ट्राइकर करके पाकिस्‍तान को सबक सिखाया है। उसी तरह देश में आस्तीन के सांपों पर भी सर्जिकल ऑपरेशन करें। यह खाते तो भारत का हैं और गुण  पाकस्तिान के गाते हैं।

उन्होंने कहा कि मोदी जब बेनामी संपत्ति पर सर्जिकल स्ट्राइक करेंगे तो हाइवे के किनारे खरीदी गई बेनामी संपत्तियों को खुलासा होगा। उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर को नचनिया बताया औक कहा कि 10-10 रुपए के लिए यहां-वहां नाचने वाले मोदी के लिए क्या कहेंगे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: साक्षी महाराज, फारुक अब्‍दुल्‍ला, कश्‍मीर, भाजपा, bjp, sakshi maharaj, Abdulla, Kashmir, mahatma Gandhi
OUTLOOK 27 November, 2016
Advertisement