Advertisement
24 August 2018

भाजपा का राहुल पर पलटवार, विदेश में भारत की छवि खराब करने का लगाया आरोप

TWITTER

भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए शुक्रवार को कहा कि वह विदेश में भारत की छवि खराब कर रहे हैं। पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी क्या आप जिस विचार को भारत कहा जाता है उसके कांट्रैक्ट किलर हैं। आपने आज जो भी किया है वह अक्षम्य है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को लंदन के इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्ट्रैटेजिक स्टडीज में मोदी सरकार की आलोचना करते हुए सरकार और आरएसएस की तुलना अरब देशों के मुस्लिम ब्रदरहुड से की थी।

पात्रा ने कहा कि आप कहते हैं कि सरकार की विचारधारा मुस्लिम ब्रदरहुड की तरह है। आप सांसद और कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष हैं। इसकी वजह से ऐसी बात अच्छी नहीं लगती है। भाजपा प्रवक्ता ने सवाल किया कि क्या हिंदुस्तान पर राज किसी आतंकवादी संगठन का है? क्या हिंदुस्तान के लोगों की सोच किसी आतंकवादी के प्रति थी? आप कह रहे है हिंदुस्तान की सरकार एक आतंकवाद संगठन की तरह आक्रमण करके अपनी पैठ बना रही है।

संबित पात्रा ने कहा कि राहुल जी आपमें न तो परिपक्वता है और नहीं भारत के प्रति समझ। आप के पास कोई तथ्य नहीं है। आपके पास केवल एक गुण है और गुण है पीएम मोदी और भाजपा के प्रति घृणा।

Advertisement

भाजपा के एक अन्य प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि राहुल गांधी विदेश के दौरे में भारत के बारे में बोला है वह कहीं न कहीं उनकी अपरिपक्वता, अक्षमता को दर्शाता है। 1984 में हुए कत्लेआम जो हुआ वह सिर्फ बातों से नहीं धुलने वाला है। पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री आरपी सिंह खालसा ने कहा कि राहुल गांधी ने एक बार भी नहीं कहा कि 1984 के हुए सिखों पर कत्लेआम में जिन लोगों पर आक्षेप है उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Sambit patra, bjp, Rahul Gandhi, congress, supari, India
OUTLOOK 24 August, 2018
Advertisement