Advertisement
18 April 2015

संजय जोशी की घर वापसी पर मन की बात

शनिवार की सुबह नई दिल्ली के अशोक रोड पर भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय के बाहर लगे होर्डिंग और पोस्टर लग गए हैं, जिन पर लिखा है, 'अगर सबसे होती है मन की बात तो फिर सुनो हमारे भी मन की बात।’ ‘सबका साथ सबका विकास तो फिर क्यों नहीं संजय जोशी का साथ।’ ‘हमारी सुनो मन की बात, संजय जोशी की घर वापसी हो अबकी बार।' पार्टी मुख्यालय के अलावा ऐसे पोस्टर भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के घर के बाहर भी लगाए गए थे।

जाहिर सी बात यह पोस्टर संजय जोशी के समर्थक गुट ने लगाए हैं या इनके पीछे कोई और है इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। खास बात है कि ऐसे ‘घर वापसी’ पोस्टर उस दिन लगाए गए हैं जिस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह नौ दिन की यात्रा से लौट रहे हैं। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: संजय जोशी, भाजपा मुख्यालय, घर वापसी, अमित शाह, लालकृष्ण आडवाणी, नरेंद्र मोदी
OUTLOOK 18 April, 2015
Advertisement