Advertisement
13 June 2017

महिला पर हमला के लिए पुरुष को भेजना कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाता है: स्मृति ईरानी

FILE PHOTO

गुजरात के अमरेली में कथित किसान की ओर से चूड़ी फेंके जाने के मामले में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर हमला बोला है। स्मृति ईरानी ने कहा कि मुझपर चूड़ी फेंका जाना कांग्रेस की रणनीति का हिस्सा है। गुजरात में  विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, ऐसे में चूड़ी फेंके जाने जैसी हरकतों की अपेक्षा पहले से थी।

विरोध करने वाला हिरासत में

स्मृति ईरानी पर चूड़ियां फेंकने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। पुलिस के मुताबिक व्यक्ति की पहचान अमरेली जिला के मोटा भंडारिया गांव निवासी केतन कासवाला के तौर पर हुई है।

Advertisement

गौरतलब है कि केन्द्र में भाजपा सरकार के तीन साल पूरे होने के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में स्मृति ईरानी सोमवार को अमरेली पहुंची थी। इसी दौरान उनकी सभा में एक किसान अचानक खड़ा होकर कर्ज माफी की मांग करने लगा। जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने 15 लोगों को हिरासत में ले लिया था। कांग्रेस विधायक परेश धनानी भी गिरफ्तार किए गए।

जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम के दौरान स्मृति ईरानी की ओर चूड़ियां फेंकी गई। ईरानी पर चूड़ियां फेंकने वाले किसान को पुलिस हिरासत से छुड़वाने के लिए ही कांग्रेस विधायक और कार्यकर्ता विरोध कर रहे थे। हालांकि बाद में पुलिस ने किसान को रिहा कर दिया।  

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Sending a man, attack, women, reflects the mentality, Congress, Smriti Irani
OUTLOOK 13 June, 2017
Advertisement