Advertisement
27 November 2017

शरद गुट ने की नई पार्टी के गठन की घोषणा

google

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गुट वाले जनता दल (यू) से तीर चुनाव चिन्ह हारने के बाद शरद यादव गुट ने गुजरात चुनाव के बाद नई पार्टी के गठन की घोषणा की है। गुजरात में पार्टी अभी कांग्रेस से गठबंधन कर चुनाव लड़ रही है।

गुट के महासचिव अरुण श्रीवास्तव के मुताबिक, गुजरात में जद यू के अकेले विधायक रहे छोटू वसावा नई पार्टी भारतीय ट्रायबल पार्टी के चुनाव निशान ऑटो रिक्शा पर चुनाव लड़ेंगे। वसावा यादव गुट के कार्यकारी अध्यक्ष रहे हैं। गुजरात चुनाव के बाद एक सम्मेलन में नई पार्टी की घोषणा की जाएगी। भारतीय ट्रायबल पार्टी गुजरात में कांग्रेस के साथ मिलकर कुछ सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

इससे पहले शरद यादव और नीतीश कुमार ने मिलकर बिहार में राजद सरकार को मिलकर समर्थन दिया था। 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में लालू प्रसाद यादव की राजद से जद (यू) ने गठबंधन किया था। इस साल जुलाई में नीतीश कुमार के राष्ट्रपति चुनाव में भाजपा का समर्थन करने के बाद जद (यू) में विभाजन हो गया जिसका शरद यादव ने विरोध किया था तथा कांग्रेस के समर्थन की घोषणा की थी। पार्टी के ज्यादातर पदाधिकारी नीतीश कुमार के साथ ही रहे जबकि यादव गुट चुनाव आयोग के फैसले के खिलाफ कोर्ट गया है।  अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि नीतीश कुमार भाजपा के कहने पर लोगों को गुमराह कर रहे हैं तथा वह भाजपा की बी टीम के तौर पर काम कर रहे हैं। 

TAGS: sharad yadav, new party, faction, नई पार्टी, शरद गुट, घोषणा
OUTLOOK 27 November, 2017
Advertisement