Advertisement
02 March 2025

शिवसेना हर दिन मजबूत हो रही है, सभी दलों के नेता इसमें शामिल हो रहे हैं: एकनाथ शिंदे

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को कहा कि शिवसेना हर गुजरते दिन के साथ मजबूत हो रही है और सभी दलों के नेता इसमें शामिल हो रहे हैं।

यहां ‘एकनाथ पर्व’ को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जून 2022 से 2024 के अंत तक मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल में कई कल्याणकारी योजनाएं आईं, जिनमें प्रमुख लकड़ी बहिन योजना भी शामिल है, जिसके तहत 2.5 लाख रुपये से कम वार्षिक पारिवारिक आय वाली महिलाओं को मासिक सहायता के रूप में 1500 रुपये मिलते हैं।

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वह कोविड-19 महामारी के दौरान जमीन पर थे, जबकि कुछ लोग घर पर ही रहे।

Advertisement

शिंदे और भाजपा नेता अक्सर ठाकरे पर, जो महामारी के दौरान मुख्यमंत्री थे, मुंबई के बांद्रा इलाके में अपने घर मातोश्री से प्रशासन चलाने का आरोप लगाते रहे हैं।

शिंदे ने कहा, "शिवसेना दिन-प्रतिदिन मजबूत होती जा रही है और विभिन्न दलों के नेता हर रोज हमारे साथ जुड़ रहे हैं। हवाएं भले ही (बुझाने की) कोशिश करें, लेकिन शिवसेना का दीया जलता रहेगा।"

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Shivsena, eknath shinde, deputy cm, Maharashtra
OUTLOOK 02 March, 2025
Advertisement