Advertisement
02 November 2017

शिवसेना ने भाजपा के खिलाफ जारी किया बुकलेट, बताया ‘घोटालेबाज’

Twitter

महाराष्ट्र में शिवसेना और भाजपा के बीच खाई बढ़ती जा रही है। अब शिवसेना ने विपक्षी दल की तरह भाजपा के खिलाफ अपनी पार्टी कार्यकर्ताओं में एक बुकलेट बांटी है, जिसका शीर्षक है 'घोटालेबाज भाजपा'

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मुंबई स्थित अपने आवास 'मातोश्री' में आयोजित बुकलेट वितरण कार्यक्रम की खुद अध्यक्षता की।

शिवसेना की इस बुकलेट में भाजपा  के उन नेताओं के नाम हैं, जिन पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं। इन नेताओं में एकनाथ खड़से, शिक्षामंत्री विनोद तावड़े, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गिरीश महाजन शामिल हैं।

Advertisement

इसके अलावा विष्णु सरवा, प्रवीण दारेकर, जयकुमार रावल, चंद्रशेखर बावनकुले, रजित पाटिल तथा संभाजी पाटिल निलंगेकर के नाम भी हैं। साथ ही उनके खिलाफ लगे आरोपों की भी जानकारी दी गई है।

वहीं 'राष्ट्रीय स्तर के घोटालों' का जिक्र करते हुए केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली पिछली सरकार के कार्यकाल में हुआ 'ताबूत घोटाला' भी दर्ज है और अन्य राज्यों से भी बीएस येदियुरप्पा जैसे नेताओं का नाम शामिल है, जिन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे।

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Shiv Sena, releases, booklet, BJP, Corrupt
OUTLOOK 02 November, 2017
Advertisement