Advertisement
29 June 2016

संभावित मंत्रियों की सूची के साथ शिवराज दिल्ली में

संभावित मंत्रियों की सूची के साथ शिवराज दिल्ली में | गूगल (फाइल फोटो)

मध्य प्रदेश के प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे के भोपाल पहुंचने के साथ ही मत्रीमंडल विस्तार की सुगबुगाहट तेज हो गई है। आज मुख्यमंत्री संभावित मंत्रियों की सूची के साथ दिल्ली में हैं। वह पार्टी अध्यक्ष अमित शाह से मिलेंगे। सूत्रों के अनुसार अमित शाह की अंतिम मुहर के साथ ही नाम सार्वजनिक किए जाएंगे।

अर्चना चिटणीस पिछले कार्यक्राल में मंत्री थीं। इस बार पहली सूची में उनका नाम नहीं था। इस बार उनके नाम पर भी सहमति है। साथ ही जयभान सिंह पवैया, रामलाल रौतेल और युवा विधायक विश्वास सारंग का नाम लगभग तय है। इनके अलावा, रमेश मेंदोला, रामप्यारे कुलस्ते, ओमप्रकाश सकलेचा पर का नाम भी चल रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह आदिवासी कोटे से रामलाल रौतेल को लाने के पक्ष में हैं। वह कोशिश कर रहे हैं कि कोई भी गुट निराश न हो। कुर्मी वोट को ध्यान में रखते हुए बालकृष्ण पाटीदार को भी पद मिल सकता है। इस विस्तार को 2018 की चुनावी तैयारी के रूप में देखा जा रहा है।  

TAGS: shivraj singh chauhan, amit shah, शिवराज सिंह चौहान, अमित शाह
OUTLOOK 29 June, 2016
Advertisement