Advertisement
10 January 2019

शिवराज, रमन और वसुंधरा को नई जिम्मेदारी, अमित शाह ने तीनों को बनाया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

File Photo

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पिछले महीने सत्ता गंवाने वाले अपने तीन मुख्यमंत्रियों को नई जिम्मेदारी देते हुए पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने ट्वीट के जरिए जानकारी देते हुए बताया कि शिवराज सिंह चौहान, रमन सिंह और वसुंधरा राजे सिंधिया को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।

तीनों नेताओं ने दिसंबर में गंवाई सत्ता

राजस्थान में वसुंधरा राजे के अलावा 13 साल से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे शिवराज सिंह चौहान और 15 साल से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रहे रमन सिंह एक महीने पहले दिसंबर में अपने-अपने राज्यों की सत्ता गंवा बैठे थे। अब लोकसभा चुनाव से करीब 2-3 महीने पहले बीजेपी ने इन तीनों बड़े नेताओं को केंद्र में लाने का फैसला लेते हुए पार्टी का उपाध्यक्ष नियुक्त कर दिया। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Shivraj Singh Chouhan, Dr Raman Singh, Vasundhara Raje, national vice presidents of BJP
OUTLOOK 10 January, 2019
Advertisement