Advertisement
09 March 2024

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस को झटका, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, पूर्व सांसद राजूखेड़ी भाजपा में शामिल

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कांग्रेस पार्टी को चुनाव से पहले एक के बाद एक बड़े झटके लग रहे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी और पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी शनिवार सुबह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। भाजपा की प्रदेश इकाई के मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने यह जानकारी दी।

गांधी परिवार के करीबी माने जाने वाले पचौरी केंद्रीय रक्षा उत्पादन राज्य मंत्री भी रह चुके हैं। वह कांग्रेस के चार बार राज्यसभा सदस्य भी रहे हैं।

Advertisement

कांग्रेस नेता सुरेश पचौरी आज बीजेपी में शामिल हो गए हैं। उन्होंने भोपाल स्थित पार्टी कार्यालय में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली।

प्रमुख आदिवासी नेता राजूखेड़ी तीन बार कांग्रेस के टिकट पर धार (अनुसूचित जनजाति) सीट से सांसद चुने गए। सूत्रों ने बताया कि 1990 में वह भाजपा विधायक के रूप में चुने गए, लेकिन बाद में कांग्रेस में शामिल हो गए।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी और पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी आज भाजपा में शामिल हुए हैं। बता दें कि सुरेश पचौरी, गांधी परिवार के करीबी माने जाते थे। उन्होंने यूपीए सरकार में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री की जिम्मेदारी संभाली थी। साथ ही वह चार बार राज्यसभा सांसद भी रहे हैं।

इसके अलावा आदिवासी नेता गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी तीन बार कांग्रेस के टिकट पर धार सीट से सांसद चुने गए। सूत्रों ने बताया कि 1990 में वह भाजपा विधायक के रूप में चुने गए थे, लेकिन बाद में कांग्रेस में शामिल हो गए।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Congress, Lok Sabha elections 2024, former Union Minister Suresh Pachauri, former MP Rajukhedi, join BJP.
OUTLOOK 09 March, 2024
Advertisement