Advertisement
08 October 2016

सिद्धू की पत्नी ने भाजपा छोड़ी

सिद्धू की पत्नी ने भाजपा छोड़ी | गूगल

इससे पहले, दिन में नवजोत कौर ने अपना एक पंक्ति का इस्तीफा यहां पंजाब भाजपा मुख्यालय में पार्टी अध्यक्ष को भेजा था। जोशी ने कौर के त्याग-पत्र के हवाले से पढ़कर बताया, मैं पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देती हूं। प्रदेश सचिव ने कहा कि कौर का एक सहयोगी पार्टी के पंजाब मुख्यालय पर आज शाम आया था और पत्र देकर गया।

बहरहाल, कौर के एक सहयोगी ने दावा किया कि उन्होंने विधायक के पद से इस्तीफा नहीं दिया है। सहयोगी ने कहा, वह कल अमृतसर में एक प्रेस कांफ्रेंस कर अपने इस्तीफे की वजहें बताएंगी। पूर्व मुख्य संसदीय सचिव (स्वास्थ्य) कौर के अमृतसर में विकास परियोजनाओं के मुद्दे पर राज्य की अकाली-भाजपा सरकार से मतभेद थे। उन्होंने राज्य सरकार पर आरोप लगाया था कि वह उनके विधानसभा क्षेत्र (अमृतसर-पूर्व) के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। उन्होंने इस मुद्दे पर पिछले साल भूख हड़ताल भी की थी। भाजपा के पूर्व सांसद नवजोत सिंह सिद्धू के पार्टी छोड़ने और आवाज-ए-पंजाब नाम का एक मोर्चा बना लेने के बाद उनकी पत्नी का इस्तीफा तय माना जा रहा था। (एजेंसी)

TAGS: पंजाब, भाजपा, नवजोत कौर सिद्धू, नवजोत सिंह सिद्धू, सदस्यता, विधायक, अकाली, सांसद
OUTLOOK 08 October, 2016
Advertisement