Advertisement
22 March 2017

40 साल कांग्रेस में रहने के बाद कृष्णा भाजपा में शामिल

google

कृष्णा 15 मार्च को ही भाजपा में शामिल होने वाले थे, लेकिन अपनी बहन के निधन के चलते उन्हें इसे टालना पड़ा था।

84-वर्षीय कृष्णा ने कहा था कि कांग्रेस को अब उनकी आवश्‍यकता नहीं रही। कृष्णा 1999 से 2004 तक कर्नाटक के मुख्यमंत्री थे। वह देश के विदेश मंत्री और महाराष्ट्र के गवर्नर भी रह चुके हैं।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, वह कर्नाटक के मौजूदा मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के रैवेये से नाराज थे।

Advertisement

कांग्रेस में पांच दशक से ज्यादा वक्त बिता चुके 84 वर्षीय एसएम कृष्णा पहली बार 1968 में मांड्या से सांसद चुने गए थे. वह इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के कार्यकाल में केंद्रीय मंत्री  रह चुके हैं। 1999 में उन्होंने कांग्रेस को कर्नाटक में जीत की दहलीज पर पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई और 2004 तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: एसएम कृष्णा, कांग्रेस, भाजपा, कनार्टक, Karnataka, sm Krishna, congress, bjp
OUTLOOK 22 March, 2017
Advertisement