Advertisement
21 June 2025

ऑपरेशन सिंधु के तहत ईरान से अब तक 517 भारतीय नागरिकों को स्वदेश लाया जा चुका है: विदेश मंत्रालय

ट्विटर

विदेश मंत्रालय (एमईए) ने शनिवार को कहा कि ऑपरेशन सिंधु के तहत अब तक 500 से अधिक भारतीय नागरिक ईरान से स्वदेश लौट आए हैं।

ईरान से निकाले गए भारतीय नागरिकों ने भारत वापस सुरक्षित लौटने पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए 'भारत माता की जय' का नारा लगाया। विदेश मंत्रालय ने एक्स पर एक पोस्ट में निकासी अभियान की स्थिति के बारे में अपडेट साझा किया। ईरान से इजराइल के साथ सैन्य टकराव बढ़ने के बाद वहां से निकाले गए छात्रों सहित कई भारतीय नागरिक शुक्रवार देर रात और शनिवार तड़के दिल्ली पहुंचे।

विदेश मंत्रालय से मिली जानकारी मुताबिक, ऑपरेशन सिंधु जारी है। अश्गाबात, तुर्कमेनिस्तान से एक विशेष निकासी विमान आज सुबह 0300 बजे नई दिल्ली पहुंचा। इसके साथ ही ऑपरेशन सिंधु के तहत अब तक ईरान से 517 भारतीय नागरिक स्वदेश लौट चुके हैं।

Advertisement

 जानकारी के अनुसार, इस्राइल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के कारण बिगड़ती स्थिति को देखते हुए यह अभियान शुरू किया गया है। कल रात भी 290 भारतीयों को लेकर एक विमान दिल्‍ली पहुंचा था। ईरान में भारतीय दूतावास बड़ी संख्‍या में भारतीयों को सुरक्षित स्‍थानों तक पहुंचाने में मदद कर रहा है।

ईरान में रह रहे भारतीयों को आपात हेल्‍पलाइन के जरिए तेहरान में भारतीय दूतावास और नई दिल्‍ली में विदेश मंत्रालय के 24 घंटे कार्यरत नियंत्रण कक्ष के सम्‍पर्क में रहने को कहा गया है।

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: 517 Indian citizens, Operation Sindhu, Ministry of External Affairs
OUTLOOK 21 June, 2025
Advertisement