Advertisement
13 January 2021

संगीत सोम ने वैक्सीन विरोधियों को पाकिस्तान जाने को कहा, बोले- 'कुछ को नहीं है देश के वैज्ञानिकों पर भरोसा'

File Photo

उत्तर प्रदेश के सरधना से भारतीय जनता पार्टी के विधायक संगीत सोम ने कोरोना वैक्सीन का विरोध करने वालों को पाकिस्तान चले जाने की बात कही है। एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंगलवार को सोम ने वैक्सीन पर सवाल खड़ा करने वाले लोगों को पाकिस्तानी मानसिकता वाला व्यक्ति करार देते हुए कहा कि ऐसे लोगों को पाकिस्तान चले जाना चाहिए।  

भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से आयोजित युवा उद्यमी सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए संगीत सोम ने कहा कि देश कोरोना काल से गुजर रहा है और कुछ लोग वैक्सीन का विरोध कर रहे हैं। सोम ने कहा कि देश के "कुछ मुसलमानों को" भारतीय वैज्ञानिकों पर भरोसा नहीं है। वो उन पर सवाल उठा रहे हैं। बेहतर है कि उन्हें किसी और देश, पाकिस्तान चले जाना चाहिए।

भाजपा विधायक संगीत सोम ने कहा कि ये बीजेपी की सरकार है। इसमें किसी को डरने की जरूरत नहीं है। सरकार की सख्ती से गुंडे जेल भेज दिए गए हैं या वो खुद प्रदेश छोड़कर भाग गए हैं।

Advertisement

संगीत सोम ने आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती के गिरफ्तार किए जाने को लेकर भी प्रतिक्रियाएं दी। उन्होंने कहा कि सोमनाथ भारती कुछ महीने जेल में बिताएं हैं और इसलिए वो 'गुंडो' जैसी भाषा बोल रहे है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Pakistan, Sangeet Som, Covid-19 Vaccine, Coronavirus, सोमनाथ भारती, पाकिस्तान, कोविड-19, कोरोना वायरस
OUTLOOK 13 January, 2021
Advertisement