Advertisement
23 July 2016

उत्तर प्रदेश में फतह के लिए कांग्रेस की शुरू हुई बस यात्रा

बस में सवार शीला दीक्षित, गुलाम नबी आजाद और अन्य फोटो आउटलुक

बस में उत्तर प्रदेश के प्रभारी गुलाम नबी आजाद, मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार शीला दीक्षित, प्रचार कमेटी के प्रमुख संजय सिंह, प्रदेश अध्यक्ष राजब्बर के अलावा प्रदेश कांग्रेस से जुड़े कई प्रमुख नेता सवार थे। सत्ताइस साल यूपी बेहाल के नारे के साथ यह बस दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, मथुरा, आगरा, कानपुर होते हुए लखनऊ जाएगी उसके बाद लखनऊ से बरेली, मुरादाबाद होते हुए दिल्ली आएगी।

इस दौरान जगह-जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत कार्यक्रम किया जाएगा साथ ही उत्तर प्रदेश की बदहाली के बारे में जनता को अवगत कराया जाएगा। इस यात्रा का उद्देश्य है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरना। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य है कि जनता को बताया जाए कि पिछले सताइस साल में प्रदेश का क्या हाल हो गया है। 

TAGS: कांग्रेस, उत्तर प्रदेश, विधानसभा चुनाव, राहुल गांधी, सोनिया गांधी, बस यात्रा, राजबब्बर, संजय सिंह, गुलाम नबी आजाद, शीला दीक्षित
OUTLOOK 23 July, 2016
Advertisement