Advertisement
03 September 2023

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और पार्टी की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनकी हालत फिलहाल स्थिर है। बताया जा रहा है कि सोनिया गांधी हल्के बुखार की चपेट में हैं।

कुछ समय से सोनिया गांधी लगातार स्वास्थ्य समस्याओं से जुझ रही हैं। कोविड के बाद से वह कई बार अस्पताल में एडमिट हो चुकी हैं। सोनिया गांधी दो बार कोरोना की चपेट में आ चुकी हैं, जिसके बाद से वह लगातार स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रही हैं। पूर्व में सर गंगाराम अस्पताल में ही उनका इलाज चला था। इससे पहले इसी साल मार्च में भी सोनिया गांधी को बुखार की शिकायत के बाद गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में स्वस्थ होने के बाद वह घर लौट आई थीं।

दरअसल, लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सोनिया गांधी इन दिनों राजनीति में काफी सक्रिय भूमिका में नजर आ रही हैं। हाल ही में मुबंई में आयोजित हुई विपक्षी नेताओं की बैठक में भी सोनिया गांधी शामिल हुई थीं। इससे पहले वे बंगलूरू में आयोजित विपक्षी एकता की बैठक में भी शामिल हुई थीं।

TAGS: Sonia Gandhi, admitted, Ganga Ram hospital, condition stable
OUTLOOK 03 September, 2023
Advertisement