Advertisement
02 October 2018

VIDEO: वर्धा में कांग्रेस कार्य समिति की बैठक, सोनिया और राहुल गांधी ने खाने के बाद धोयी प्लेट

ANI

महाराष्ट्र के वर्धा जिले के सेवाग्राम आश्रम में कांग्रेस कार्य समिति की बैठक खत्म हो गई है। इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर कांग्रेस ने मंगलवार को यहां अपनी कार्य समिति की बैठक आयोजित की गई थी।

वर्धा आश्रम में दोपहर के भोजन के बाद बहुत दिलचस्प नजारा देखने को मिला। अन्य लोगों की तरह ही कांग्रेस अध्यक्ष  राहुल गांधी और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी अपने भोजन की थाली को खुद धोया।

कार्य समिति की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, गुलाम नबी आजाद, अशोक गहलोत, रणदीप सुरजेवाला, ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। नेताओं ने कहा कि पार्टी महात्मा गांधी के संदेश को देशभर में पहुंचाएगी।

Advertisement

इसके बाद राहुल गांधी ने स्थानीय लोगों से भी मुलाकात की। पार्टी नेताओं ने बताया कि सेवाग्राम आश्रम में एक प्रार्थना सभा, ‘शांति’ मार्च और एक जनसभा आयोजित की जाएगी। वर्धा में कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक करने का प्रतीकात्मक महत्व है। उन्होंने कहा, ‘‘सत्याग्रह पर प्रारंभिक विचार-विमर्श 1940 में सेवाग्राम में ही हुआ था। कांग्रेस कार्य समिति ने सेवाग्राम में बैठक कर भारत छोड़ो आंदोलन पर प्रस्ताव 14 जुलाई 1942 को पारित किया था।”

अप्रैल 1936 में महात्मा गांधी ने वर्धा के समीप शेगांव ग्राम में अपना निवास बनाया और इसको नया नाम सेवाग्राम दिया जिसका अर्थ ‘सेवा का गांव’ है।

देखें वीडियो-


 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Sonia Gandhi, Rahul Gandhi, Sevagram, Wardha, Maharashtra, Congress working committee
OUTLOOK 02 October, 2018
Advertisement