Advertisement
09 December 2025

सोनिया गांधी 79 वर्ष की हुईं, प्रधानमंत्री और कई कांग्रेस नेताओं ने दी बधाई

कांग्रेस ने कहा कि सोनिया गांधी के दूरदर्शी नेतृत्व ने न केवल पार्टी का मार्गदर्शन किया, बल्कि मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना) और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम जैसे ऐतिहासिक अधिकार-आधारित कानूनों के माध्यम से भारत की तस्वीर बदल दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘सोनिया गांधी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। उन्हें लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना है।’’

Advertisement

कांग्रेस ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि सोनिया गांधी अटूट सत्यनिष्ठा, करुणा और साहस के साथ जीवन जीती हैं।

मुख्य विपक्षी दल ने कहा, ‘‘उनके दूरदर्शी नेतृत्व ने सिर्फ कांग्रेस का मार्गदर्शन नहीं किया, बल्कि उन्होंने ऐतिहासिक अधिकार-आधारित कानूनों: मनरेगा, शिक्षा का अधिकार, सूचना का अधिकार और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के माध्यम से भारत को बदल दिया। इनसे लाखों नौकरियां, आशा, शिक्षा, आवाज और सम्मान मिला।’’

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने कहा, ‘‘कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई। उनका जीवन त्याग, निस्वार्थ सार्वजनिक सेवा और धर्मनिरपेक्षता और संवैधानिक मूल्यों को बनाए रखने के दृढ़ संकल्प को दर्शाता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उनका सैद्धांतिक मार्ग और मार्गदर्शन प्रगतिशील और समावेशी भारत के लिए हमारे सामूहिक प्रयासों को मजबूत करता रहेगा।’’

सबसे लंबे समय तक कांग्रेस अध्यक्ष रहीं सोनिया गांधी स्वास्थ्य कारणों से पिछले कुछ वर्षों से राजनीतिक रूप से बहुत सक्रिय नहीं हैं। उनके बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी वाद्रा पार्टी में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

वर्तमान में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष होने के साथ-साथ वह राज्यसभा की सदस्य भी हैं।

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Sonia Gandhi turned 79, Prime Minister Narendra, several Congress leaders, extended their wishes.
OUTLOOK 09 December, 2025
Advertisement