Advertisement
31 December 2018

एके एंटनी ने कहा- झूठ बोल रही है सरकार, सोनिया, राहुल ने रक्षा सौदे में नहीं दिया दखल

एके एंटनी ने कहा- झूठ बोल रही है सरकार, सोनिया, राहुल ने रक्षा सौदे में नहीं दिया दखल | File Photo

अगस्ता वेस्टलैंड डील मामले में पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी ने भाजपा पर निशाना साधा है। सोमवार को उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार झूठ बोल रही है और इसके लिए एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर रही है। मेरे रक्षामंत्री रहते हुए यह डील हुई थी। यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कभी रक्षा सौदे में दखल नहीं दिया।

सोमवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में एके एंटनी ने कहा कि अगस्ता ही डील के लिए सही कंपनी थी, जब इसमें भ्रष्टाचार का मामला आया तो मैंने सीबीआई जांच के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि हम कोर्ट में केस जीते। जितना पैसा दिया उससे ज्यादा वापस लिया। इसके अलावा कोर्ट के जरिए हमने तीन हेलीकॉप्टर भी जब्त किए। हमने डील कैंसिल की और कंपनी को ब्लैक लिस्ट कर दिया लेकिन मोदी सरकार ने अगस्ता को ही डील में पार्टनर बना लिया औप इस पर कोई कार्रवाई नहीं की।

राफेल पर नहीं बनाई जेपीसी

Advertisement

उन्होंने कहा कि कार्रवाई करने का मामला में कांग्रेस का ट्रैक रिकॉर्ड रहा है लेकिन राफेल में जब भ्रष्टाचार का मामला आया तो मोदी सरकार ने क्या किया। जेपीसी नहीं बनाई गई।  जब हमारे समय में आरोप लगते थे तो हम जांच करते थे और समझौते रद्द किए हैं लेकिन अगस्ता डील में ये लोग झूठ बोल रहे हैं और केवल सोनिया गांधी और राहुल गांधी का नाम लेकर राजनीति कर रहे हैं।

ईडी ‘इम्बैरिसिंग डिजास्टर' 

रविवार को कांगेस ने कहा था कि एनडीए सरकार के कार्यकाल में ईडी ‘इम्बैरिसिंग डिजास्टर' बन गया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार ही अगस्ता वेस्टलैंड की ‘हितकारी', ‘उपकारी', ‘सहकारी' है।

 

TAGS: Sonia, Rahul, never, interfered, any, defence, deal, Antony
OUTLOOK 31 December, 2018
Advertisement