Advertisement
16 December 2017

प्रियंका बोलीं, रायबरेली से सोनिया ही लड़ेंगी

google

प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि उनकी मां सोनिया गांधी 2019 का लोकसभा चुनाव रायबरेली से ही लड़ेंगी। सोनिया गांधी ही वर्तमान में रायबरेली की सांसद हैं। उनकी जगह पर उनके बेटे राहुल गांधी ने आज ही कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया है।

मीडिया में इस बात की चर्चा है कि प्रियंका अपने भाई राहुल गांधी की मदद के लिए राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा सकती हैं। इस चर्चा को शुक्रवार को तब और बल मिला जब सोनिया गांधी ने रिटायरमेंट की बात कही। हालांकि कांग्रेस ने यह साफ कर दिया कि सोनिया गांधी कांग्रेस अध्यक्ष पद से रिटायर हो रही हैं, सक्रिय राजनीति से नहीं।

राहुल गांधी द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने के बाद कांग्रेस मुख्यालय में प्रियंका गांधी ने कहा, “इस बात का सवाल ही नहीं है कि मैं चुनाव (2019 लोकसभा चुनाव) लड़ने जा रही हूं...मेरी मां ही वहां (रायबरेली) से चुनाव लड़ेंगी।” प्रियंका ने अपनी मां को सबसे बहादुर महिला बताया जिसने कांग्रेस प्रमुख के अपने 19 साल के कार्यकाल में कई चुनौतियों का सामना किया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Priyanka, Gandhi, Raebareli, mother, Sonia, Parliamentary, constituency
OUTLOOK 16 December, 2017
Advertisement