Advertisement
15 January 2017

सपा के साथ गठबंधन, कांग्रेस को मिल सकती है 70 से 80 सीटें

google

शुरुआती तौर पर अखिलेश खेमे ने कांग्रेस को संदेश दिया है कि जिन सीटों पर कांग्रेस नंबर एक, दो और तीन पर रही है वही सीटें कांग्रेस को दी जाएगी। अखिलेश खेमा संकेत दे रहा है कि वह कांग्रेस को 100 सीटें देने के लिए तैयार नहीं है। उसके फार्मूले के अनुसार कांग्रेस 70 से 80 सीटों की कांग्रेस दावेदार बन सकती है।

गौरतलब है कि कांग्रेस की ओर से 100 सीटें मांगने की बात सामने आ रही थी।
 
मुलायम के बिना समाजवादी पार्टी का भविष्य बन रहे अखिलेश यादव कांग्रेस को साथ लेने के लिए तैयार हैं। अखिलेश खेमे का कहना है कि हमारे पास साइकिल आये या न आये। मगर वह कांग्रेस के साथ गठबंधन करेगा। अखिलेश खेमे को लग रहा है कि भले उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का कोई खास वजूद न हो मगर वह राष्ट्रीय पार्टी है। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: सपा, मुलायम सिंह यादव, कांग्रेस, यूपी, चुनाव, साइकिल, sp, mulayam singh yadav, akhilesh yadav, up, election
OUTLOOK 15 January, 2017
Advertisement